जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अमेरिका ने की ISIS के ठिकानों पर बमबारी, कहा-आतंकी समूह को नहीं उठाने देंगे मौके का फायदा

अमेरिका ने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले किए हैं। ये हमले उसी दिन किए गए जब इस्लामिक विद्रोहियों ने बशर अल-असद की सत्ता को उखाड़ फेंकते हुए राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। रविवार 8 दिसम्बर को बशर अल-असद ने परिवार के साथ देश छोड़ दिया और भागकर मॉस्को पहुंचे हैं। इसके साथ ही सीरिया पर पांच दशक से चले आ रहे असद परिवार के शासन का अंत हो गया। इस बीच अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने मध्य सीरिया में 75 हवाई हमले किए हैं।सीरिया में तख्तापलट के बाद हालात खराब बने हुए हैं. इसी बीच अमेरिका ने आतंकवादी सूची में शामिल समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा नियंत्रित साइटों पर बमबारी की है. अमेरिका इस समय सीरिया को फिर से व्यवस्थित करने की कोशिश में लगा हुआ है.

Table of Contents

आपातकालीन सत्र की मांग उठाई

 रूस ने सीरिया की स्थिति पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र का अनुरोध किया है.

रूस में है बशर अल-असद और उनका परिवार

असद के पतन पर जश्न जारी रहने के दौरान रूस से मिली खबरों में कहा गया कि मॉस्को ने बशर अल-असद और उनके परिवार को शरण दे दी है. TASS समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि यह निर्णय “मानवीय विचारों” से प्रेरित था. सूत्र ने कथित तौर पर कहा, “रूस ने हमेशा सीरियाई संकट के राजनीतिक समाधान के पक्ष में बात की है. हम जोर देते हैं कि संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाली वार्ता फिर से शुरू की जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button