जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन रोकी गई : देश में बाढ़ जैसे हालात, 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

देश के 8 राज्यों में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। इनमें असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटवर्ती गोवा-कर्नाटक और नगालैंड के कई इलाके पानी में डूब गए।

दक्षिण कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन रोक दी गई है। भारी बारिश के बावजूद अब तक 84 हजार 768 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। उधर, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर छिनका के पास लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया था। हालांकि 5 घंटे बाद शुक्रवार शाम को इसे खोल दिया गया। कर्नाटक में बारिश के चलते अब तक 4 लोगों की जान चली गई। वहीं उत्तराखंड में 154 सड़कें बंद कर दी गईं। असम के 6 जिलों में 121 गांवों के करीब 22 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में तेज बारिश होगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8-9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button