जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इलाहाबाद के जज अब नहीं कर सकेंगे आपराधिक मामलों की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक , हटाने की सिफारिश

इलाहाबाद के जज अब नहीं कर सकेंगे आपराधिक मामलों की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक , हटाने की सिफारिश

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के आपराधिक मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी है. अदालत ने जज की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज द्वारा माल की बिक्री की राशि की वसूली के मामले में आपराधिक कार्यवाही की अनुमति देने के च्सबसे खराब और सबसे गलत आदेशों में से एकज् कहे जाने पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने एक अभूतपूर्व आदेश में यह निर्देश दिया है.

इलाहाबाद के जज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
अदालत ने कहा कि जज को उनके सेवानिवृत्त होने तक किसी भी आपराधिक मामला सुनवाई के लिए न दिया जाए और उन्हें हाईकोर्ट के एक अनुभवी वरिष्ठ जज के साथ एक डिवीजन बेंच में बैठाया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज की न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी और विवेक पर हैरानी जताते हुए उनको सीनियर जज की पीठ में बैठाने की सिफारिश की है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह भी कहा कि इन जज को फिलहाल स्वतंत्र रूप से कोई भी आपराधिक मामला सुनवाई के लिए आवंटित नहीं किया जाना चाहिए.
मामला 7.23 लाख रुपये की बकाया राशि से जुड़े एक आपराधिक विवाद से संबंधित था। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के न्यायिक प्रक्रिया के जान और विवेक पर अचरज जताते हुए उन्हें सीनियर जज की पीठ में बैठाने की सिफारिश की. । जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह भी कहा कि इस जज को फिलहाल स्वतंत्र रूप से कोई भी आपराधिक मामला सुनवाई के लिए आवंटित नहीं किया जाना चाहिए.
॥ष्ट के जज को एक वरिष्ठ न्यायाधीश के साथ डिवीजन बेंच में बैठाने का आदेश
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर गंभीर आपत्ति जताई, जिसमें एक आपराधिक शिकायत को यह कहते हुए रद्द करने से इनकार कर दिया था कि धन की वसूली के लिए सिविल मुकदमे का उपाय प्रभावी नहीं था. आदेश को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आदेश पारित करने वाले हाईकोर्ट के जज को एक वरिष्ठ न्यायाधीश के साथ डिवीजन बेंच में बैठाया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के एकल जज पीठ के आदेश को चौंकाने वाला करार दिया.
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज ने आखिर किया क्या?
अब इस मामले को दूसरी पीठ के समक्ष नए सिरे से विचार के लिए हाईकोर्ट के पास वापस भेज दिया गया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार द्वारा पारित एक आदेश के विरुद्ध एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें वर्तमान अपीलकर्ता द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत जारी समन को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई की जा रही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button