भोपालमध्य प्रदेश

कृषि मंत्री कंसाना ने कार्यालय में लगाईं पर्ची, बोले न पैर छुएं न जूते-चप्पल उतारें

कृषि मंत्री कंसाना ने कार्यालय में लगाईं पर्ची, बोले न पैर छुएं न जूते-चप्पल उतारें
– हाथ मिलाकर करें संवाद

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने आमजन और कार्यकर्ताओं से सादगीपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि उनसे मुलाकात या स्वागत के दौरान न तो उनके पैर छुए जाएं और न ही कार्यालय में प्रवेश करते समय जूते-चप्पल उतारे जाएं।
कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि सम्मान प्रकट करने के कई सरल और सभ्य तरीके होते हैं, जैसे हाथ जोड़कर अभिवादन करना या हाथ मिलाना। उन्होंने कहा क़ी मैं भी आप ही की तरह एक सामान्य इंसान हूं। मेरे पैर छूकर मुझे शर्मिंदा न करें मुझसे हाथ मिलाइए और खुलकर बात कीजिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे बिना औपचारिकताओं के सीधे संवाद करें और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करें। मंत्री ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button