भोपाल

अग्रवाल समाज भोपाल द्वारा भगवान अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभा यात्रा

अग्रवाल समाज भोपाल द्वारा भगवान अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभा यात्रा

​यश भारत,भोपाल। अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती के उपलक्ष्य में, समग्र अग्रवाल समाज भोपाल द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा 20 सितंबर को शनिवार को दोपहर 4:00 बजे जवाहर भवन, रोशनपुरा चौराहे से निकाली जाएगी।
​मुख्य संयोजक सुनील गर्ग ने बताया कि इस भव्य शोभा यात्रा में कई आकर्षक झाँकियाँ और दृश्य शामिल होंगे। भगवान शंकर-पार्वती जी ऊँट पर सवार होकर निकलेंगे, वहीं कुलदेवी माता महालक्ष्मी के साथ भगवान अग्रसेन एवं माता माधवी की आकर्षक झाँकियाँ भी शोभा बढ़ाएंगी। इसके अतिरिक्त, भगवान अग्रसेन जी के 18 पुत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 राजकुमार अपने-अपने गोत्रों के अनुरूप घोड़ों पर सवार होकर राजकुमारों के परिधान में शामिल होंगे।
​इस शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के लगभग 2000 अग्रबंधु, जिनमें महिलाएँ, पुरुष और बच्चे शामिल होंगे, हिस्सा लेंगे। महिलाओं के लिए पीले वस्त्र और पुरुषों के लिए सफेद वस्त्रों के साथ भगवे रंग के साफे और अंगवस्त्र निर्धारित किए गए हैं।
​संयोजक मधुर अग्रवाल ने बताया कि यह शोभा यात्रा जवाहर भवन, रोशनपुरा चौराहे से शुरू होकर बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, शीतलदास की बगिया होते हुए अग्रसेन वाटिका, कमला पार्क (ITC पार्क) में समाप्त होगी। शोभा यात्रा के समापन पर अग्रसेन वाटिका में भव्य महाआरती, वरिष्ठ अग्रबंधुओं का सम्मान और रंगीन आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भोजन-प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी संयोजक एच. एल. गर्ग और अनुपम अग्रवाल द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button