भोपालमध्य प्रदेश

WhatsApp-Telegram के बाद अब स्मार्टफोन्स पर सख्ती! डिवाइस में पहले से इंस्टॉल आएगा सरकारी Sanchar Saathi ऐप, नहीं कर पाएंगे डिलीट

WhatsApp-Telegram के बाद अब स्मार्टफोन्स पर सख्ती! डिवाइस में पहले से इंस्टॉल आएगा सरकारी Sanchar Saathi ऐप, नहीं कर पाएंगे डिलीट
सरकार ने कहा कि Sanchar Saathi ऐप टेलिकॉम साइबर सिक्यॉरिटी के लिए “गंभीर खतरे” पैदा करने वाले डुप्लीकेट या स्पूफ्ड IMEI नंबरों से निपटने के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसे IMEI नंबर धोखाधड़ी और नेटवर्क के दुरुपयोग को आसान बनाते हैं।
टेलीकॉम विभाग (DoT) ने भारत में स्मार्टफोन कंपनियों से कहा है कि वे अपने सभी नए स्मार्टफोन्स में सरकार द्वारा डिवेलप किया गया साइबर सुरक्षा ऐप ‘संचार साथी’ (Sanchar Saathi) को प्री-इंस्टॉल करें। यह ऐप यूजर्स को धोखाधड़ी वाले कॉल और मैसेज की रिपोर्ट करने के साथ-साथ चोरी हुए मोबाइल फोन की जानकारी देने में मदद करता है।
सूत्रों के अनुसार, DoT ने स्मार्टफोन कंपनियों को यह भी कहा है कि यूज़र्स इस ऐप को डिलीट न कर सकें। इसके अलावा, जिन फोन्स को पहले ही बेचा जा चुका है, उनमें भी इस ऐप को जोड़ने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाए।
स्मार्टफोन कंपनियों को इस निर्देश का पालन करने के लिए तीन महीने की समय-सीमा दी गई है। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कई कंपनियां इस फैसले पर आपत्ति जता सकती हैं। Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo जैसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
DoT और स्मार्टफोन कंपनियों को भेजे गए सवालों का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश साइबर सुरक्षा और एंटी-स्पैम उपायों को मजबूत करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। इसी रणनीति के तहत हाल ही में DoT ने WhatsApp और Telegram जैसे ऑनलाइन कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स को SIM Binding लागू करने का निर्देश भी दिया है यानी ये ऐप्स उसी फोन पर चल पाएंगे, जिसमें रजिस्ट्रेशन वाला SIM कार्ड मौजूद हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button