जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

Administration is strict on illegal excavation, action will be taken if complaint is received

अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

भोपाल,यश भारत। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला खनिज अधिकारी को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों पर तत्काल एक्शन लें। खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग का अमला संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। खाद्य मंत्री श्री राजपूत प्रभार के जिले नरसिंहपुर में जिला योजना समिति की बैठक में यह निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में उन्होंने आम जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री  ने निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी से अवगत कराया जाये।

ई केवाईसी है अनिवार्य

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत माह अप्रैल में खाद्यान्न वितरण की जानकरी ली। बैठक में संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रतिदिन खाद्यान्न के लिए ई- केवायसी का कार्य कैम्पों का आयोजन कर किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे भी लोगों को ई- केवायसी के लिए प्रेरित करें। शासकीय उचित मूल्य दुकान से प्रतिमाह खाद्यान्न प्राप्त करने वाले हितग्राही ई- केवायसी अनिवार्य रूप से करा लें। जिले में हुए गेहूं उपार्जन का भुगतान भी शतप्रतिशत पूरा करें।

नरवाई का करें उचित प्रबंध

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जिले में नरवाई नहीं जलाने के लिए संगोष्ठी, चौपाल आदि के माध्यम से किसानों को प्रेरित कर उन्हें नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बतायें। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने जिले में चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। योजना समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों को शीघ्र अमल में लाने तथा दिये गये निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button