जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, नकली केलकुलेटर बीडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नकली बीडी ,पंचिंग मशीन व केलकुलेटर बीडी के खाली पैकेट जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकली समान बनाने वाले ,कालाबाजारी, जमाखोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना गोहलपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी शाहनवाज हुसैन से न्यू केलकुलेटर बीडी के 40 खाली पैकेट, 275 पैकेट बीडी केलकुलेटर बीडी के पैकेट में, एक पोलीथीन में खुली बीडी एवं पंचिंग मशीन जप्त किये गये है।

घटना विवरण- थाना गोहलपुर में दिनांक 02/09/2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शाहनवाज हुसैन निवासी नालबंद मोहल्ला अपने घर में नकली न्यू केलकुलेटर बीडी बेचने के लिए रखा है
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही शवनवाज हुसैन पिता शहादत हुसैन उम्र 32 वर्ष निवासी नालबंद मोहल्ला थाना गोहलपुर के घर पर दबिश दी गई एवं संदेही को दस्तयाब कर पूछताछ की गई पूछताछ पर उसने घर के अंदर कमरे में नकली न्यू केलकुलेटर बीडी रखे होना एवं उसे घर में ही बनकर न्यू केलकुलेटर बीडी के खाली पैकेट में डालकर बेचने के लिए रखे होना बताया घर के अंदर कमरे में तलाशी लेने पर देने पर न्यू केलकुलेटर बीडी के 40 खाली पैकेट, 275 पैकेट बीडी केलकुलेटर बीडी के पैकेट में, एक पोलीथीन में खुली बीडी एवं दो पंचिंग मशीन पाई गई एवं आरोपी ने अपने पास उक्त संबंध में कोई वैध दस्तावेज होना नहीं बताया जो आरोपी का कृत्य धारा 63,65 कॉपीराइट अधिनियम , 103 ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत पाए जाने से उक्त समान की जाती की गई एवं आरोपी शाहनवाज हुसैन के विरुद्ध उक्त धारा का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अंबुज पाण्डेय, आरक्षक 2039 दिनेश दुबे, आरक्षक 2455समरेंद्र, आरक्षक 91 संजय , आरक्षक 1144 आलोक ,आरक्षक 1567 अभिरंजन , आरक्षक 1623 गोपाल,आरक्षक 935 लालजी, महिला आरक्षक 1795 दीक्षा की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button