भोपालमध्य प्रदेश

बीयू में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी के खिलाफ एबीबीपी ने कुलगुरु और पुलिस को सौंपा ज्ञापन

बीयू में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी के खिलाफ एबीबीपी ने कुलगुरु और पुलिस को सौंपा ज्ञापन

भोपाल,यशभारत। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर में लगातार बढ़ रही अराजकता और छात्रों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हुंकार भरी। परिषद की विश्वविद्यालय इकाई द्वारा परिसर के भीतर और बाहर सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग को लेकर कुलगुरु और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।

​परिसर में भय का माहौल
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से कुछ बाहरी और असामाजिक तत्व विश्वविद्यालय परिसर में बेखौफ होकर घूम रहे हैं। ये तत्व न केवल शैक्षणिक अनुशासन को भंग कर रहे हैं, बल्कि आए दिन सामान्य छात्रों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं के बीच असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने मांग की है कि ऐसे अराजक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने तथा छात्रों के लिए एक सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

वही कुलगुरु एवं थाना प्रभारी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ और असामाजिक तत्वों पर लगाम नहीं कसी गई, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button