शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती, पुलिस ने दर्ज किया मामला
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को अपनी बातों में फंसाकर होटल ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सैयद मसरत ने युवती को शादी का वादा कर अपने प्रेम जाल में फंसाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
घटना के बाद जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ तौर पर मना कर दिया। आरोपी द्वारा दिए गए धोखे के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।
कमला नगर थाना पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर आरोपी सैयद मसरत के खिलाफ बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।







