देश
रातीबड़ इलाके में नदी में डूबा युवक, मौत

रातीबड़ इलाके में नदी में डूबा युवक, मौत
भोपाल,यशभारत। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा नदी में नहाने गए एक 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज जाटव, उम्र 35 वर्ष, निवासी नीमखेड़ा के रूप में हुई है। मनोज जाटव नीमखेड़ा नदी में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि वह नदी के गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वह डूब गए और उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल कर मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जांच शुरू कर दी है।







