भोपालमध्य प्रदेश

प्लॉट विवाद में मजदूर युवक पर हॉकी से जानलेवा हमला, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

प्लॉट विवाद में मजदूर युवक पर हॉकी से जानलेवा हमला, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

भोपाल, यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में आशिमा मॉल के पास सोमवार को एक विवादित प्लॉट पर काम करने के दौरान जमकर खून-खराबा हुआ। दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में 18 वर्षीय युवक अमर अंजना पर हमलावरों ने हॉकी से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान हवा में फायरिंग की खबर से भी इलाके में सनसनी फैल गई।

जेल में बंद आरोपी के प्लॉट पर हुआ विवाद मिसरोद थाना प्रभारी के मुताबिक, गणेश नगर निवासी रामनाथ और जेल में बंद प्रमोद श्रीवास्तव के बीच एक प्लॉट को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। रामनाथ ने उक्त प्लॉट पर काम करवाने के लिए कुछ मजदूरों को बुलाया था। इसी दौरान प्लॉट पर पहले से मौजूद मजदूरों और बाहर से आए युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने अमर अंजना (18) को घेर लिया और हॉकी-डंडों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

फायरिंग की चर्चा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हमले के दौरान हवा में गोली भी चलाई गई, हालांकि पुलिस अभी इस दावे को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिली है, लेकिन शुरुआती जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और फायरिंग की सच्चाई का पता चल सके। पुलिस ने घायल अमर अंजना के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह विवाद पूरी तरह से जमीन पर कब्जे और वर्चस्व को लेकर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button