भोपालमध्य प्रदेश

पैरोल पर बाहर आई उम्रकैद की सजायाफ्ता महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

पैरोल पर बाहर आई उम्रकैद की सजायाफ्ता महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
​डिप्रेशन का चल रहा था इलाज, फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
​भोपाल, यशभारत: राजधानी भोपाल की पंचवटी कॉलोनी करोंद में पति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही एक महिला ने पैरोल पर बाहर आने के बाद खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से जली महिला की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंचवटी कॉलोनी करोंद निवासी अन्नू खान (30) ने विगत 24 अक्टूबर को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। उन्हें करीब 40 फीसदी जली हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार 30 अक्टूबर की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
​हत्या की दोषी थी महिला
​शुरुआती जाँच में खुलासा हुआ है कि अन्नू खान को अपने पति अनीस खान की हत्या के जुर्म में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह सेंट्रल जेल भोपाल में बंद थी और घटना के वक्त पैरोल पर बाहर आई हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने इलाज के दौरान दिए अपने बयानों में बताया था कि एक युवक से फोन पर हुए विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अब मृतका की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगालेगी, जिसके बाद फोन पर विवाद करने वाले युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की जाएगी। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button