इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ कहते हुए शातिर बदमाश  गिरफ्तार,

कलेक्टर के आदेश पर NSA की कार्रवाई

अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ कहते हुए शातिर बदमाश  गिरफ्तार,

जबलपुर। रांझी क्षेत्र में अपनी दहशत कायम रखने वाले शातिर बदमाश संजू पटेल को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपी को पैदल लेकर जा रही थी, तो उसे “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते देखकर लोग अचरज में पड़ गए।

कलेक्टर के आदेश पर NSA की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजू पटेल पर हत्या के प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली, चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 27 अपराध दर्ज हैं। उसके आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में इतना भय और आतंक था कि लोग उसके खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज कराने से डरते थे। बदमाश संजू पटेल आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध कर रहा था। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने पुरानी बस्ती निवासी संजू पटेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पैदल लेकर बरामदगी के लिए जा रही थी।कलेक्टर के आदेश पर आरोपी संजू पटेल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है।  रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आरोपी संजू पटेल की दहशत से क्षेत्र के लोग परेशान थे और डर के कारण पुलिस को सूचना देने या रिपोर्ट करने से कतराते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button