भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में किन्नर से लूट, सोने की चैन लूटी, मारपीट कर फरार हुए बदमाश

भोपाल में किन्नर से लूट, सोने की चैन लूटी, मारपीट कर फरार हुए बदमाश

भोपाल, यश भारत।राजधानी में किन्नरों के बीच आपसी झगड़ों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे किन्नर अब रास्ता रोककर लूटपाठ भी करने लगे है ऐसे ही एक मामले में मंगलवारा इलाके के किन्नर पल्लवी पाठक के साथ देखने को मिला जहाँ उसके साथ मारपीट और लूट की वारदात हुई

भोपाल मे किन्नरों की वर्चस्व की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही , एक बार फिर किन्नर समुदाय के दो गुटों मे देखने को मिली शुक्रवार को मांगलवारा किन्नर समुदाय की सदस्य पलल्वी पाठक अपने साथियो के साथ लालघाटी विजय नगर बधाई मांगने जा रही थी तभी पुल और दो मोटरसाइकल सवार आये और उन्होंने पल्ल्वी का रास्ता रोककर पहले तो मारपीट की और उसके बाद इसकी सोने की चैन लूट कर फरार हो गए, बताया जा रहा है की दूसरे गुट की काजल ठाकुर ग्रुप का युवक शाहरुख़ ने अपने साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है घटना के बाद मंगलवारा इलाके के कई किन्नर कोहे फ़िज़ा थाने पहुँच गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे , पुलिस ने लूटपाट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है किन्नर देवींरानी ने बताया की उनके साथी बधाई मांगने लालघाटी जा रहे थे रास्ते मे उनको शाहरुख़ नाम का लड़का आया और धमकी देते हुए कहा की जो भी मांग रही हो उसका हिस्सा चाहिए शाहरुख़ काजल किन्नर के लिए काम करता है

कोहे फ़िज़ा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया की मारपीट की घटना सामने आई है शाहरुख़ नाम के युवक का नाम आया है. टीआई ने कहा की किन्नरो के दो गुटों मे पुराना विवाद चल रहा है एफ आई आर हो गयी है आरोपियों की तलाश की जा रही है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button