भोपालमध्य प्रदेश

कोलार सिक्स लेन पर तेज़ रफ़्तार कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

कोलार सिक्स लेन पर तेज़ रफ़्तार कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार इलाके से एक बड़ा सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोलार सिक्स लेन पर मंगलवार को दो कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ़्तार कार सड़क पार कर रही दूसरी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पार कर रही कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त (डैमेज) हो गया। टक्कर मारने वाली कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए यह राहत की बात है कि दोनों ही कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button