जबलपुर में 50 दांतों वाले सांप ने महिला को काटा, मेडिकल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा पिसनहारी मढ़िया में रहने वाली एक महिला को 50 दांत वाले सांप ने काट दिया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति सामान्य है।
गढ़ा थानांतर्गत पिसनहारी मढिया के पीछे कच्चे मकान में रहने वाली निशा रैकवार दोपहर बारह बजे कुछ काम कर रही थी तभी एक सवा फीट लंबे बादामी रंग के पीली गोल धारी वाले सर्प ने महिला के दाहिने हाथ की पहली अंगुली में काट लिया महिला ने हाथ को झटका तो सांप ईंट की बनी कच्ची दीवार की सुराख में घुस गया। आनन फानन में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला की स्थिति सामान्य पाई और जनरल वार्ड में भर्ती कर लिया है। यहां निशा के पड़ोसी राहुल चौधरी ने पाया कि सर्प दिख रहा है तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप बुल्फ स्नेक है। इसे आमतौर पर गनैता कहते हैं ये सांप जहरीला नहीं होता लेकिन आक्रामक होता है। और काटता है। इसके पच्चीस दांत ऊपर और पच्चीस दांत नीचे रहते हैं।इसका प्रिय भोजन छिपकली और चूहे के छोटे बच्चे रहते हैं। फिलहाल सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।