भोपालमध्य प्रदेश

पहले दिन बच्चों के संग शुरू होगा मेट्रो का सुहाना सफर; PM मोदी और CM यादव की खास पहल

Table of Contents

पहले दिन बच्चों के संग शुरू होगा मेट्रो का सुहाना सफर; PM मोदी और CM यादव की खास पहल

बच्चों की मुस्कान से चमकी मेट्रो

​भोपाल, यशभारत। झीलों की नगरी भोपाल के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे इंतज़ार के बाद जब भोपाल मेट्रो (भोज मेट्रो) की पटरियों पर पहली बार ट्रेन दौड़ी, तो उसके सबसे पहले गवाह शहर के स्कूली बच्चे बनेगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस विशेष पहल ने बच्चों के लिए इस सफर को उम्र भर की यादगार बना दिया है।

​उत्साह और उमंग का माहौल
​आज सुबह मेट्रो स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल दिख रहा है। रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजे स्टेशन पर जब बच्चे पहुंचे, तो उनके चेहरों पर पहली बार मेट्रो में बैठने की खुशी साफ झलक रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार, मेट्रो की शुरुआत के पहले दिन बच्चों को प्राथमिकता दी गई है ताकि वे आधुनिक भारत की इस तकनीक को करीब से देख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button