भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
चंद घंटों में बरामद की चोरी गई एक्टिवा
भोपाल, यशभारत। राजधानी की शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई एक्टिवा महज कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी पर भोपाल और आसपास के जिलों में चोरी व अवैध हथियार रखने के 16 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को इमामी गेट निवासी रईस अहमद ने इज्तिमा पार्किंग के पास से अपनी सफेद एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखे संदेही की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिसकी मदद से आरोपी शब्बीर खान (34), निवासी ग्राम ग्यारसपुरा, जिला सीहोर को चिन्हित किया गया।
थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दबोचा हैं। जिस से पुछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का वाहन जब्त कर लिया गया। वही आरोपी शब्बीर खान एक आदतन अपराधी है। उस पर भोपाल के एमपी नगर, कोहेफिजा, ऐशबाग, अशोका गार्डन, निशातपुरा और अयोध्या नगर सहित सीहोर व शाजापुर के थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।







