भोपाल

कलियासोत नदी में नहाते वक्त डूबने से नाबालिग छात्र की मौत -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

कलियासोत नदी में नहाते वक्त डूबने से नाबालिग छात्र की मौत
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
मिसरोद इलाके में स्थित कलियासोत नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे एक नाबालिग की नाबालिग छात्र गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक बीडीए कॉलोनी निवासी हर्षित मसानी पुत्र राजू मसानी (12) स्कूली छात्र था। कल दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्तों के साथ ग्राम सलैया स्थित कलियासोत नदी में नहाने के लिए पहुंचा था। जहां वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन अच्छे से तैरना न आने के कारण वह जल्द ही गहराई में डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। लेकिन जब तक वह पहुंचते, काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां की डांट से नाराज नाबालिग ने फांसी लगाई:-
कोलार थाना पुलिस ने बताया कि कजलीखेड़ा निवासी सुहाना पुत्री राजू (14) स्कूली छात्रा थी। वह आए दिन फोन पर अपने दोस्त से बातचीत करती थी। इससे नाराज होकर मां उसे डांटती रहती थी। कल दोपहर भी मां ने उसे फोन पर बात करते हुए देखा तो डांट लगा दी। मां की डांट से नापराज होकर वह अपने कमरे में गई और मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर पिपलानी के एक हॉस्टल में खाना बनाने का काम करने वाले केशव शिल्पी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
ट्रेन से टकराने से मौत:-
बागसेविनया थाना पुलिस ने बताया कि ईश्वर नगर निवासी अंकित सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह (25) प्राइवेट काम करता था। कल सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। पुलिस का अनुमान है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button