जबलपुरमध्य प्रदेश

कैथरा ग्राम की गोदाम में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति के झुलसने की भी खबर

जबलपुर यशभारत। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैथरा ग्राम में उस समय अफ़रा-तफ़री का माहौल निर्मित हो गया जब ग्राम के ही एक भूसा गोदाम में लगी आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई इसके बाद दो गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी में मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया। घटना में एक व्यक्ति आग बुझाने के चक्कर में झूलस जाने की भी खबर है। बेलखाडू पुलिस के मुताबिक कैथरा ग्राम के नीरज पटेल पिता भारत पटेल की गोदाम में रखा भूसा जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक भूसा भरने वाली मशीन में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button