ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर में निकली गई अलग-अलग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा
-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर में निकली गई अलग-अलग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
भोपाल, यशभारत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश भर में हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित है। इसी क्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार, विधायक भगवानदास सवनानी ने शौर्य स्मारक और मंत्री विश्वास सारंग ने बोट क्लब पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलार, बोट क्लब और शौर्य स्मारक से आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद भी उपस्थित रहे।
आज सुबह कोलार से शुरू हुुई विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। तिरंगा यात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कोलार के मुखर्जी नगर से संत नगर बैरागढ़ तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में करीब एक लाख लोग दो पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। इस दौरान 1100 स्थानों पर मंच तैयार कर तिरंगा यात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया। इस यात्रा में ब्रह्मोस मिसाइल का प्रारूप और अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन मंत्री हितानंद, विधायक रमेश्वर शर्मा और जनसैलाव ने देशभक्ति के नारे लगाए, भारत का जयघोष और देशभक्ति गीत गूंजते रहे। इसी तरह भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक मा भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में शौर्य स्मारक से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने हिस्सा लिया। इधर, मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में बोर्ड क्लब पर विशाल तिरंगा यात्रा आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड क्लब को तिरंगामय कर नाव व क्रूज को तिरंगा के गुब्बारों से सजाया गया था। इस कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री शामिल हुए।
सीएम हाउस में भी निकाली यात्रा:-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा थाम कर देशभक्ति के नारे लगाए और भारत माता का जयघोष किया।







