तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार मिस्त्री की जान -ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार मिस्त्री की जान
-ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत।
निशातपुरा इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मिस्त्री की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसआई एमडी अहिरवार ने बताया कि इस्लाम नगर निवासी रामस्वरूप यादव पुत्र चुन्नी लाल(55) मिस्त्री का काम करता था। कल रात करीब पौने बारह बजे वह अपनी बाइक से रसुल्ली जोड़ होते हुए घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक जब्त करने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।







