जबलपुर

पनागर में 9 से 16 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

पनागर। नगर के श्रीमती बिन्नी बाई जैन कन्या शाला स्कूल परिसर में 9 मार्च से 16 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी।
इस पावन आयोजन में महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास जी महाराज (जम्मू वाले) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जबकि कथा का वाचन परम श्रद्धेय डॉ. सत्यनारायण दास जी महाराज (जम्मू वाले) द्वारा किया जाएगा।
समस्त वैष्णो देवी यात्रा समिति पनागर ने नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों और इष्टजनों के साथ कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।
यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से जुड़ने का एक विशेष अवसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button