भोपालमध्य प्रदेश

5 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन को 2 साल की जेल; बिना तलाक शादियां कर पुरुषों को ठगती थी हसीना

Table of Contents

5 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन को 2 साल की जेल; बिना तलाक शादियां कर पुरुषों को ठगती थी हसीना

बेटियों और दामाद के साथ मिलकर चला रही थी ठगी का गिरोह, कोर्ट ने लगाया जुर्माना।

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल की जिला अदालत ने ‘लुटेरी दुल्हन’ के एक हाई-प्रोफाइल मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने हसीना नामक महिला को बिना तलाक लिए पांच शादियां करने और पतियों के साथ धोखाधड़ी करने का दोषी पाते हुए 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जिला न्यायाधीश मेघा अग्रवाल की अदालत ने दोषी पर 2000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
शादी को बनाया ठगी का पेशा
यह पूरा मामला भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष ने अदालत में साबित किया कि हसीना ने अपने पहले पति को तलाक दिए बिना एक के बाद एक पांच शादियां कीं। वह न केवल कानून का उल्लंघन कर रही थी, बल्कि विवाह को उसने ठगी का जरिया बना लिया था। हसीना अक्सर ऐसे पुरुषों को निशाना बनाती थी जो आर्थिक रूप से कमजोर हों या अकेले रहते हों।

बेटियां और दामाद भी थे ‘सिंडिकेट’ का हिस्सा
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि हसीना इस काम में अकेली नहीं थी। उसकी अपनी बेटियां और दामाद भी इस गिरोह में सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल थे। शादी के कुछ समय बाद हसीना अपने पतियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर देती थी और दबाव बनाकर उनकी संपत्ति और नकदी हड़प लेती थी।
अदालत ने माना कि यह महज वैवाहिक विवाद नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आपराधिक कृत्य है, जहां पवित्र रिश्ते का इस्तेमाल मासूम लोगों को लूटने के लिए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button