भोपालमध्य प्रदेश

पड़ोसी के शेड पर गिरा बैलून उठाने के प्रयास में महिला पटवारी की मौत

Table of Contents

पड़ोसी के शेड पर गिरा बैलून उठाने के प्रयास में महिला पटवारी की मौत

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर इलाके में अपनी दो साल की मासूम बेटी का बैलून उठाने के चक्कर में एक महिला पटवारी की जान चली गई। बालकनी से पड़ोसी के शेड पर उतरते समय चादर टूटने से वह नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। 12 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

​रेलिंग पार करना पड़ा भारी

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय मीनाक्षी पटेल रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील में पटवारी थीं। उनके पति सेना में हैं और ससुर पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। मीनाक्षी कोटरा सुल्तानाबाद स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती थीं। 11 दिसंबर की शाम वह अपनी बेटी के साथ बालकनी में खेल रही थीं। इसी दौरान बच्ची का बैलून उड़कर पड़ोसी के घर के शेड पर जा गिरा। बेटी को खुश करने के लिए मीनाक्षी रेलिंग पार कर शेड पर उतरने लगीं, तभी संतुलन बिगड़ा और कमजोर चादरें टूट गईं।
​हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के कारण मीनाक्षी के सिर में अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी और खून का थक्का जम गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button