मेडिकल कॉलेज में ठेका कर्मचारी बना डॉक्टर, मरीजो का इलाज करते वीडियो वायरल
मरीजो की जान के साथ खिलवाड़

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में मरीजो की जान के साथ खिलवाड़ करने के मामले का एक वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जहा वीडियो में भर्ती मरीजों का यूडीएस कंपनी के कर्मचारी मरीज को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन लगाते हुए नजर आ रहे है। वही मेडिकल अस्पताल प्रबंधन की इतनी बड़ी लापरवाही मरीजो की जान पर भारी पड़ सकती है। एक तरफ मरीज इस ऊमीद में मेडिकल कालेज आते है कि वह अनुभवी डॉक्टरो से इलाज कराकर स्वास्थ्य और ठीक होकर अपने घर जाएं। लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स और नर्सों की जगह प्राइवेट ठेखा कर्मचारी मरीजो का इलाज कर रहे है तो मरीजो की जान राम भरोसे है।
वही मेडिकल कालेज में लगातार ऐसे मामले में उजागर हो रहे है उसके बावजूद भी जिम्मेदार कुम्भकर्णीय नींद में सो रहे है। हाल ही में खून की दलाली का मामला मेडिकल कालेज से सामने आया था और अब ठेका कर्मचारी का डॉक्टर बन मरीजो का इलाज करने का मामला।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल डीन नवनीत सक्सेना ने जांच के निर्देश दिए हैं। मेडिकल अधीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी लोगों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी।







