पानी की मोटर का स्विच ऑफ करते समय 7वीं की छात्रा को लगा करंट, मौत

पानी की मोटर का स्विच ऑफ करते समय 7वीं की छात्रा को लगा करंट, मौत
भोपाल.यशभारत। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। छात्रा स्कूल से घर लौटी थी और पानी की मोटर बंदकरने गई थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान शादमा पिता मुश्ताक खान (14), निवासी अर्जुन वार्ड, के रूप में हुई है, जो 7वीं कक्षा में पढ़ती थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को शादमा स्कूल से लौटी थी। उस समय घर में पानी की मोटर चालू थी। उसकी बड़ी बहन ने शादमा से मोटर का स्विच ऑफ करने को कहा। जैसे ही शादमा स्विच बंद करने के लिए पहुँची, उसे तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह बेसुध होकर वहीं गिर गई। जिसे परिजन तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन कुछ देर चले इलाज के बाद शादमा की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।







