जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर के ओमती थाना में करीना कपूर के खिलाफ शिकायत: पुस्तक में बाइबिल नाम को लेकर ईसाई समाज ने जताया विरोध
जबलपुर, यशभारत। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को शहर में के ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है। सर्व ईसाई सभा ने पुस्तक को लेकर ओमती थाने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है।
सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि किताब के टाइटल में बाइबल जैसे पवित्र शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताते चलें कि करीना ने बीती 9 जुलाई को बुक लॉन्च की है। जिसमे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। सर्व ईसाई सभा के पदाधिकारियों ने पुस्तक से बाइबिल शब्द हटाने की मांग रखी है।