जबलपुरमध्य प्रदेश
हेड कॉन्सटेबिल अवतार सिंह विष्ट को मिला राष्ट्रपति मैडल
जबलपुर। पुलिस सेवा में अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा से निभाकर पूरे विभाग के आंखों के तारे बने सिविल लाइन में पदस्थ हेड कॉन्सटेबिल अवतार सिंह विष्ठ को सराहनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति मैडल से नवाजा गया है। यह पूरी संस्कारधानी के लिए गौरव की बात है। वर्ष 2019 में पुरुस्कार की घोषणा होने के बाद आज भोपाल में समारोह पूर्वक श्री विष्ट को यह गौरव प्रदान किया गया।