भोपालमध्य प्रदेश

सुसाइड की धमकी देकर इंजीनियर ने छात्रा से किया रेप, अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

सुसाइड की धमकी देकर इंजीनियर ने छात्रा से किया रेप, अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक डेटा इंजीनियर ने अपनी ही प्रेमिका को आत्महत्या की धमकी देकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाई की शादी में हुई थी पहली मुलाकात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता निशातपुरा इलाके की रहने वाली है और बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। जून 2025 में पीड़िता के भाई की शादी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान से हुई थी। आकिब पेशे से डेटा इंजीनियर है। शादी के दौरान ही दोनों ने नंबर साझा किए थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

फांसी का फंदा दिखाकर कमरे पर बुलाया
अगस्त 2025 में किसी विवाद के चलते छात्रा ने आकिब से दूरी बना ली थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसे वीडियो कॉल किया और गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि वह आधे घंटे में उसके कमरे पर नहीं पहुंची, तो वह जान दे देगा। छात्रा घबराकर उसके कमरे पर पहुंची, जहाँ आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चुपके से इसका वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण
आरोपी पिछले कई महीनों से उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। आरोपी की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता रविवार को अशोका गार्डन थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button