भोपालमध्य प्रदेश

बस रोकने पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, वीडियो वायरल, केस दर्ज

बस रोकने पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, वीडियो वायरल, केस दर्ज

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर चेकिंग के दौरान बस रोकने से नाराज कुछ लोगों ने ट्रैफिक सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना कोलार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुछ रेलवे कर्मचारी पिकनिक मनाकर कठौतिया इलाके से बस में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही की नजर बस पर पड़ी, जिसकी नंबर प्लेट पर बैनर लगा हुआ था। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिसकर्मी ने बस को रोक लिया।
बस रुकते ही उसमें सवार कुछ लोग नाराज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले पुलिसकर्मी से बहस शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बस में सवार कुछ लोगों ने ट्रैफिक सिपाही के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद घायल ट्रैफिक सिपाही ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button