भोपालमध्य प्रदेश

युवा सम्मेलन में आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी, युवाओं ने बताए पारंपरिक हस्तशिल्प के फायदे

युवा सम्मेलन में आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी, युवाओं ने बताए पारंपरिक हस्तशिल्प के फायदे

यश भारत भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ताज होटल में चल रहे युवा सम्मेलन के दौरान आदिवासी समुदाय द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में देश के अलग अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने स्टॉल लगाकर आदिवासी वर्ग के हाथों से बनाए जाने वाले उत्पादों का प्रचार प्रसार किया।
प्रदर्शनी में लकड़ी से बने सजावटी और उपयोगी सामान हाथ से तैयार की गई थालियां, बैग सहित कई तरह के पारंपरिक और उपयोगी उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना , इसके अलावा रीसायकल किए गए रॉ मैटेरियल से तैयार किए गए ऐसे उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।
स्टॉल संभाल रहे युवाओं ने बताया कि इन उत्पादों को बनाने में पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है और इससे आदिवासी समुदाय को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की प्रदर्शनी से आदिवासी हस्तशिल्प को पहचान मिलती है और लोगों को पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के बारे में जानकारी भी , यश भारत न्यूज़ के संवाददाता ने प्रदर्शनी में पहुंचे युवाओं से बातचीत कर इन उत्पादों की विशेषताओं और उन्हें तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। युवाओं ने बताया कि ऐसे आयोजनों से उनके उत्पादों को नया बाजार और पहचान मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button