भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी को लोगों ने रंगे हाथ दबोचा

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी को लोगों ने रंगे हाथ दबोचा

भोपाल, यशभारत। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। गनीमत रही कि बच्ची की चीख सुनकर समय रहते ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टॉफी का लालच देकर घर बुलाया
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है। कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी धर्मेंद्र (41) ने उसे टॉफी दिलाने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने सूने घर में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

ग्रामीणों ने दिखाई मुस्तैदी
जब बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज घर के बाहर तक आई, तो आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो आरोपी गंदी हरकत कर रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही ईंटखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button