
तेल अवीव/तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान पर व्यापक हवाई हमला करते हुए करीब 30 स्थानों को निशाना बनाया। ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कई इलाकों में आग की लपटें व काला धुआं उठता देखा गया।
- इजरायल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाकेFebruary 28, 2026
इजरायली एयरफोर्स ने कार्रवाई की पुष्टि की है। हमले के बाद ईरान में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे, वहीं संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए इजरायल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Table of Contents
Toggleबैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, Israeli Air Force ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। तेहरान में कई स्थानों पर विस्फोटों के बाद आग भड़कने की खबरें हैं।
परमाणु विवाद की पृष्ठभूमि
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता में गतिरोध बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन रोके और परमाणु हथियार विकसित न करे, जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
अमेरिकी दबाव के बीच कार्रवाई
हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी जा रही कड़ी चेतावनियों के बीच अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। क्षेत्र में पहले से अमेरिकी सैन्य उपस्थिति बढ़ी हुई है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम क्षेत्रीय संघर्ष को और व्यापक रूप दे सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।







