मध्य प्रदेशराज्य

13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : छठवीं का छात्र था,  परिजनों का रो रो कर बरा हाल

Table of Contents

 सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत छीतापार गांव में सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय नाबालिग बालक खेलेश परते ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक कक्षा छठवीं का छात्र था और अपने परिवार के साथ छीतापार गांव में रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिजन घर के अन्य कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान बालक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक नाबालिग बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बालक की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button