मप्र कैलेंडर विवाद पर सियासत तेज मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मप्र कैलेंडर विवाद पर सियासत तेज मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना
यश भारत भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के कैलेंडर को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यहीन आरोप लगाने और केवल विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेता बच्चों की पुलिस जैसी बातें करते हैं और उनके पास मूल मुद्दों पर ध्यान देने का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जानकारी और तथ्यों के विषय उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
सारंग ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है लेकिन कांग्रेस केवल विरोध करने के लिए विरोध कर रही है। उनके अनुसार कांग्रेस सकारात्मक राजनीति के बजाय नकारात्मक सोच के साथ जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह तथ्यात्मक और रचनात्मक राजनीति करे ताकि प्रदेश के विकास में सहयोग मिल सके।







