मध्य प्रदेशराज्य

सनसनी: सड़क किनारे मिला लहू लुहान शव, हत्या?

Table of Contents

यशभारत डिंडोरी lधनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मामला डिंडोरी जिला के गाड़ासरई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेत की ओर जाते समय लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button