भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर के बुनियादी ढांचे को लगेंगे पंख: बजट में ₹382 करोड़ के 34 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

जबलपुर के बुनियादी ढांचे को लगेंगे पंख: बजट में ₹382 करोड़ के 34 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

 लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया- पाटन-मझौली मार्ग के लिए ₹200 करोड़ स्वीकृत, शहर की अंदरूनी सड़कों का भी होगा कायाकल्प

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट ने संस्कारधानी के विकास को नई ऊंचाई दी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बजट को लोक कल्याण का दस्तावेज बताते हुए घोषणा की है कि जबलपुर जिले में ₹382 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसमें सबसे प्रमुख महागवा-चरगवा-पाटन-मझौली मार्ग है, जिसे ₹200 करोड़ की भारी-भरकम राशि से तैयार किया जाएगा।

​मंत्री सिंह ने बताया कि सरकार ज्ञाननी मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री को प्राथमिकता दी गई है। शहर के भीतर मेहता पंप से उखरी चौक और एकता चौक से अहिंसा चौक तक ₹17 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। इसके अलावा ग्वारीघाट, पंचशील नगर और पुराने स्टेशन क्षेत्र की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी करोड़ों का प्रावधान किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button