जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रिहायशी विजयनगर में कचरा डंपिंग से संकट गहराया, सीए इंस्टीट्यूट के समीप खाली भूखंड बने अस्थायी डंपिंग स्थल, दुर्गंध व अव्यवस्था से रहवासी आक्रोशित

जबलपुर। शहर के घोषित उपनगर विजयनगर में इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में स्थित सीबीआई बिल्डिंग के सामने तथा निर्माणाधीन सीए इंस्टीट्यूट भवन के समीप खाली पड़े भूखंडों पर नगर निगम द्वारा कचरा डंप किए जाने से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।रहवासियों का आरोप है कि विभिन्न वार्डों से आने वाली कचरा गाड़ियां यहां नियमित रूप से अपशिष्ट खाली कर रही हैं, जिससे यह स्थल अस्थायी डंपिंग यार्ड का रूप ले चुका है। कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध, मच्छरों की बढ़ती संख्या और आवारा पशुओं की आवाजाही ने आसपास के निवासियों का जीवन प्रभावित कर दिया है।

स्वास्थ्य संबंधी आशंकाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में कचरा डंपिंग से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता भी व्यक्त की जा रही है।

08 6

प्रशासनिक उदासीनता के आरोप

मामले में नगर निगम अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या के निराकरण की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है।

09 5

विरोध पर धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाल ही में कचरा खाली कर रहे एक ट्रैक्टर चालक को जब कुछ नागरिकों ने रोका तो उसने कथित रूप से वाहन चढ़ाने की धमकी दी और कचरा डालकर वहां से चला गया।

समाधान की मांग

नागरिकों ने मांग की है कि रिहायशी क्षेत्र में कचरा डंपिंग तत्काल बंद की जाए। निर्धारित डंपिंग स्थल का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर वे जनआंदोलन का रास्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button