भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का शुभारंभ

राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का शुभारंभ

– सहयोगात्मक अनुसंधान पर होगा मंथन

भोपाल, यशभारत। राजधानी में राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का शुभारंभग गुरुवार को हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन को लेकर प्रशंसा व्यक्त की। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, नेहरू नगर स्थित परिसर में आयोजित इस तीन दिवसीय समागम 12 से 14 फरवरी तक होगा। समागम का आयोजन दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान द्वारा किया जा रहा है। मुख्य विषय भारत के पुनरुत्थान के लिए सहयोगात्मक अनुसंधान की पहल है। समागम में देशभर से आए शोधार्थी, शिक्षाविद, विषय-विशेषज्ञ और नीति-निर्माण से जुड़े प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र, विचार-विमर्श और शोध पत्र प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार उद्देश्य यह है कि शोध कार्य केवल अकादमिक सीमाओं तक न रहे, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस योगदान दे। तीन दिवसीय आयोजन में शिक्षा, विज्ञान, सामाजिक विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर मंथन होगा। समागम के माध्यम से युवा शोधार्थियों को अनुभवी विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे अनुसंधान की नई दिशाएं और संभावनाएं विकसित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button