भोपालमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में आवेदकों की समस्या का हुआ समाधान

जनसुनवाई में आवेदकों की समस्या का हुआ समाधान

भोपाल, यश भारत। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर प्रकाश नायक एवं पीसी शाक्य ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और मांगों पर विचार किया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व, पंचायत, बिजली, जलापूर्ति, आवास, सड़क, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को राहत प्रदान की, वहीं शेष मामलों को संबंधित विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का मंच उपलब्ध कराना है। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करें।

कार्यक्रम में एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों पर आवेदकों को आवश्यक जानकारी दी। जनसुनवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button