कटनीमध्य प्रदेश

बोर्ड एग्जाम में उत्साह से शामिल हुए स्टुडेंट्स, 81 केन्द्रों में हायर सेकेंडरी परीक्षा, नकल रोकने फ्लाइंग स्कवाड एक्टिव, सभी मॉडल स्कूल संवेदनशील, आधा सैकड़ा में सीसीटीव्ही कैमरे से निगरानी

कटनी, यशभारत। आज से शुरू हुई कक्षा बारहवीं की परीक्षा मेंं छात्र उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। बोर्ड परीक्षाओं के पूरे जिले में 81 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जहां सुबह ठीक 9 बजे बोर्ड एग्जाम शुरू हुए। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए उडऩदस्ता भी सक्रिय रहे और केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कक्षा बारहवीं में 11 हजार 463 नियमित एवं 724 स्वाध्यायी छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। आज पहले दिन अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र रहा। जिसे बच्चों नेे उत्साहपूर्वक हल किया। खबर लिखे जाने तक जिले में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं होने की जानकारी थी। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही नकल रोकने का जिम्मा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा गठित उडऩदस्तों को दिया गया है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि जिले के 724 स्वाध्यायी छात्रों के लिए सभी मॉडल स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसे संवेदनशील केटेगरी में रखा गया है और यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए खाकीवर्दीधारियों को भी तैनात किया गया है। विदित हो कि कक्षा 12वीं की परीक्षा आज 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक आयोजित की गई है।
दसवीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से
आज से बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होने के बाद आगामी 13 फरवरी से हाईस्कूल कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षा में 13 हजार 783 नियमित व 604 स्वाध्यायी छात्र सम्मिलत होने जा रहे हैं, जिन्हें एडमिट कार्ड जारी किया गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेंगी। पहला प्रश्नपत्र ऊर्दू विषय का होगा। दसवीं की परीक्षा के लिए जिले में 94 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा : अफसर करें परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन बातों का रखें ख्याल. परीक्षा केंद्रों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण हों। परीक्षार्थियों के लिए बैठने, प्रकाश, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अनुचित साधनों के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए. परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विदित हो कि आज से 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। जिसको लेकर निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। संबंधित एसडीएम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी निरंतर परीक्षा केन्द्रों के भ्रमण पर रहेंगे। परीक्षार्थियों को प्रात: 8 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा।
मॉडल स्कूल में स्वाध्यायी छात्रों का सेंटर
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि परीक्षा के दौरान नकल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए उडऩदस्तों का गठन किया गया है, इसके अलावा 50 परीक्षा केन्द्रों की निगरानी सीसीटीव्ही कैमरों से की जाएगी। बताया जाता है कि जिले के सभी आधा दर्जन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा बनाते हुए इसे संवेदनशील केन्द्र बनाया गया है। इसमे कटनी, रीठी, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, बड़वारा और विजयराघवगढ़ शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button