इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संसद और 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान

इन स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल

संसद और 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान

 

दिल्ली में चल रहे संसद के बजट सत्र के बीच सोमवार को बम धमाके की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे दिल्ली-NCR में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के स्कूलों को मिले ईमेल में लिखा है कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे भारतीय संसद के अंदर विस्फोट होगा। धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल कर्मियों और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू किया।

इन स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल

दिल्ली के लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी), वेद व्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेंकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), DTEA स्कूल (INA), बाल भारती स्कूल (रोहिणी), लोधी रोड और सुब्रतो पार्क स्थित एयर फोर्स स्कूल, केआर मंगलम स्कूल औरन्यू राजिंदर नगर में मानव स्थली स्कूल को धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया है।

ईमेल में क्या लिखा है?

ईमेल में लिखा है, “आज शहीद अफजल गुरु की याद में दिल्ली बनेगा खालिस्तान। दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में धमाका होगा। हिंदुस्तानी संसद में 13 फरवरी को 1:11 बजे बम चलेगा। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और एस जयशंकर खालिस्तान वालों के दुश्मन हैं। पंजाब होगा खालिस्तान।” ईमेल के नीचे खालिस्तान नेशनल आर्मी लिखा हुआ है, जिसमें गुरांख सिंह और रुकन साहवाला का नाम लिखा है। पुलिस ने तकनीकी मदद से ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button