मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस कप्तान की नई पहल :  स्कूलों में अब “हौसला पेटी”…. पढ़े पूरी खबर

Table of Contents

दमोह। बच्चों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत शहर के प्रत्येक विद्यालय में “हौसला पेटी” स्थापित की गई है।

इस व्यवस्था के माध्यम से यदि किसी छात्र-छात्रा को किसी भी प्रकार की परेशानी, डर, मानसिक तनाव, उत्पीड़न या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे अपनी शिकायत लिखकर हौसला पेटी में डाल सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि बच्चे बिना किसी भय के अपनी बात खुलकर रख सकें।

पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इन हौसला पेटियों की जांच की जाएगी और प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा की भावना विकसित करना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा विद्यालय परिसरों को अधिक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें तथा बच्चों को निडर होकर अपनी समस्याएँ साझा करने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button