भोपालमध्य प्रदेश

110 मिनट, 4 हमले और 150 पुलिसवाले; सनकी हमलावर की गिरफ्तारी की पूरी इनसाइड स्टोरी

110 मिनट, 4 हमले और 150 पुलिसवाले; सनकी हमलावर की गिरफ्तारी की पूरी इनसाइड स्टोरी

​भोपाल, यशभारत। भोपाल की सड़कों पर रात के अंधेरे में लड़कियों को अपना निशाना बनाने वाले सीरियल कटर मैन के खौफ का अंत हो गया है। 29 जनवरी की रात को राजधानी के पिपलानी और अयोध्या नगर इलाके में महज 2 घंटे के भीतर 4 लड़कियों पर जानलेवा हमला करने वाले इस सनकी अपराधी को पुलिस ने एक फिल्मी घेराबंदी के बाद दबोच लिया। आरोपी महेंद्र अहिरवार (37) इतना शातिर था कि हमले के बाद वह सीधा अपने घर में जाकर अंडरग्राउंड हो गया था।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर भोपाल पुलिस ने इसे मिशन मोड पर लिया। क्राइम ब्रांच और थानों की 40 टीमों ने रात-दिन एक कर दिया। शहर के 900 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस ने जैसे ही आरोपी के हुलिए और फोटो को सार्वजनिक कर 25 हजार का इनाम घोषित किया, आरोपी घबरा गया।

​जंगल में घेराबंदी, फिर सरेंडर
​पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अयोध्या बायपास के पास कोट फैक्ट्री के जंगलों में छिपा है। 150 पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। जैसे ही आरोपी ने पुलिस की टीम को देखा, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से वही कटर और चोरी की बाइक बरामद हुई है, जिससे उसने दहशत फैलाई थी।

​2014 से जुड़ा है कटर का कनेक्शन
​पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महेंद्र कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि पुराना साइको अपराधी है। आरोपी ने साल 2014 में सागर शहर में भी इसी अंदाज में 4 लड़कियों पर कटर से हमला किया था। वह एक ही पैटर्न पर वार करता है, जिससे वह पुलिस की फाइलों में आदतन कटर मैन के नाम से दर्ज है। पकड़े गए आरोपी पर सागर और भोपाल में अब तक कुल 9 मामले दर्ज हो चुके हैं। भोपाल पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पिछले 4 महीनों में उसने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

​सनक की टाइमलाइन: उस काली रात का खौफ
​आरोपी ने चोरी की पैशन एक्स-प्रो’ बाइक पर सवार होकर मौत का खेल खेला:
​9:30 PM: सोनागिरी बी-सेक्टर में पहली वारदात।
​10:15 – 10:33 PM: सोनागिरी ए-सेक्टर में दो लड़कियों पर हमला।
​11:20 PM: अयोध्या नगर के भवानी धाम में चौथी शिकार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button