भोपालमध्य प्रदेश
कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, आरोपी चालक फरार

कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, आरोपी चालक फरार
भोपाल, यशभारत। राजधानी की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात इको स्पोर्ट्स कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजी बाई की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका दामाद अनिल गंभीर रूप से घायल है।
घटना कान्हासैया पुलिया की है, जहां बीती रात आरोपी कार चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस ‘कातिल’ कार की तलाश कर रही है। बिलखिरिया पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।






