भोपालमध्य प्रदेश

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 में पद वृद्धि की मांग, अभ्यर्थियों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 में पद वृद्धि की मांग, अभ्यर्थियों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

मांग पूरी ना होने पर प्रदर्शन होगा और तेज

विधायक पर मंत्रियों को शिक्षक संघ ने संभलने की चेतावनी दी

भोपाल, यशभारत। उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 वर्ष 2023 की द्वितीय काउंसलिंग में स्वीकृत पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने राजधानी भोपाल में अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया नाराज अभ्यर्थियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि द्वितीय काउंसलिंग में रिक्त और संभावित पदों को जोड़ते हुए पदों में वृद्धि की जाए अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की और जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया अभ्यर्थियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं लेकिन निराकरण नहीं हो रहा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button