इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दूषित जल त्रासदी,राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा पीड़ितों से की मुलाकात,

 सरकार से जवाबदेही की मांग

दूषित जल त्रासदी,राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा पीड़ितों से की मुलाकात,

 सरकार से जवाबदेही की मांग

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई दर्दनाक घटना के पीड़ितों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। शनिवार को इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले अस्पताल जाकर भर्ती मरीजों का हाल जाना, इसके बाद भागीरथपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से चर्चा की और उनकी पीड़ा सुनी।

राहुल गांधी ने पीड़ितों से पानी की आपूर्ति व्यवस्था और हादसे के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि साफ पानी उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार यह जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दूषित पानी से लोगों की जान जाना बेहद गंभीर मामला है। यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है, इसलिए पीड़ितों को पूरा मुआवजा और हरसंभव मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टंकी पर लगाया गया बैंड-एड समाधान नहीं है, जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, समस्या दोबारा सामने आएगी।

राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि वे विपक्ष के नेता होने के नाते पीड़ितों के साथ खड़े हैं और इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को साफ पानी मिलना चाहिए और इसके लिए सरकार को गंभीरता से काम करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button