जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को मिली नई पहचान,अब ‘मूक माटी इंटरसिटी एक्सप्रेस’ के नाम से दौड़ेगी ट्रेन

जबलपुर सांसद ने लिखा था रेल मंत्री को पत्र

जबलपुर यशभारत। जबलपुर–रायपुर के बीच 3 अगस्त 2025 को रेल पटरी पर दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब नई पहचान मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का नाम बदलकर ‘मूक माटी इंटरसिटी एक्सप्रेस’ रखने की स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय जबलपुर सांसद आशीष दुबे द्वारा रेल मंत्री को लिखे गए पत्र के बाद लिया गया, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की मांग की गई थी।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि ‘मूक माटी’ नाम मध्यप्रदेश और विशेषकर महाकौशल अंचल की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ा है। यह नाम यहां की मिट्टी, कला, पुरातत्व और जनजीवन की मूक लेकिन सशक्त गवाही का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को हरी झंडी दी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही ट्रेन के नाम में औपचारिक बदलाव किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए नाम के साथ ट्रेन के कोचों, समय-सारिणी और आरक्षण प्रणाली में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। स्थानीय नागरिकों, साहित्यकारों और संस्कृति प्रेमियों ने इसे जबलपुर और आसपास के अंचल के गौरव से जोड़ते हुए सराहा है। लोगों का कहना है कि ट्रेन का नया नाम न सिर्फ यात्रियों को एक अलग पहचान देगा, बल्कि देशभर में इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी पहचान दिलाएगा।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ‘मूक माटी इंटरसिटी एक्सप्रेस’ का नामकरण जल्द ही आधिकारिक गजट और रेलवे के रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जबलपुर–रायपुर रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को अब एक नई सांस्कृतिक अनुभूति के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा।

जबलपुर सांसद ने लिखा था रेल मंत्री को पत्र

उल्लेखनीय है कि जबलपुर सांसद आशीष दुबे द्वारा 8 दिसंबर 2025 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा गया था जिसमें उन्होंने ट्रेन संख्या 11720 जबलपुर रायपुर एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन का नामकरण ” आचार्य श्री विद्यासागर इंटरसिटी ट्रेन अथवा “मूक माटी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन किया जाने का उल्लेख किया था उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया था कि संसदीय क्षेत्र जबलपुर से नवीन संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 11720 जबलपुर -रायपुर एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन का नामकरण दिगम्बर जैनाचार्य संत शिरोमणि श्री विद्यासागर इंटरसिटी अथवा उनकी विशिष्ट साहित्य रचना हिंदी महाकाव्य मूकमाटी के नाम पर मूक माटी इंटरसिटी किए जाने हेतु दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पाटनगंज एवं संसदीय क्षेत्र की समस्त जैन समाज एवं क्षेत्रवासियों ने अनुरोध किया है।

ट्रेन संख्या 11720 जबलपुर रायपुर एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन का नामकरण आचार्य विद्यासागर इंटरसिटी अथवा मूक माटी इंटरसिटी का नामकरण के लिए अनुशंसा की गई थी। बता दें कि‘मूक माटी’ नाम मध्यप्रदेश और विशेषकर महाकौशल अंचल की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ा है। यह नाम यहां की मिट्टी, कला, पुरातत्व और जनजीवन की मूक लेकिन सशक्त गवाही का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को हरी झंडी दी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही ट्रेन के नाम में औपचारिक बदलाव किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए नाम के साथ ट्रेन के कोचों, समय-सारिणी और आरक्षण प्रणाली में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दोनों जोन को भेजा गया है पत्र

वहीं रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ‘मूक माटी इंटरसिटी एक्सप्रेस’ का नामकरण जल्द ही आधिकारिक गजट और रेलवे के रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जबलपुर–रायपुर रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को अब एक नई सांस्कृतिक अनुभूति के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा। रेलवे सूत्रों की मानें तो रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में बिलासपुर एवं जबलपुर दोनों जोनों को पत्र लिखकर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button